'कलानिधि' द्वारा ट्राई सिटी के 135 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित ,सेक्टर 17 सबवे कला दीर्घा में प्रदर्शनी 9 फरवरी तक


चंडीगढ़। चंडीगढ़ के 17 सेक्टर स्थित सार्वजनिक स्थल 'सबवे कला दीर्घा' में 'कला-निधि' संस्था द्वारा 2 फरवरी से आयोजित कला प्रदर्शनी में ट्राई-सिटी  के समकालीन 135 कलाकारों की विविधता पूर्ण पेंटिंग, फोटोग्राफ और मूर्तियों प्रदर्शित की गई हैं।
    'कलानिधि' संस्था के ख्यातिलब्ध महिला कलाकार द्वय सुश्री गुरमीत गोल्डी और सुश्री भारती  वंदना के प्रयासों से ट्राई-सिटी यानी चंडीगढ़, मोहाली तथा पंचकूला  के कलाकारों के कलाकृतियों के अदभुत संगम को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 की सबवे कला दीर्घा में रखा गया। यहां कला के इस अदभुत संगम को देख कर दर्शक न केवल तन्मयता से खोये बल्कि कुछ झूमते नजर आए। 'कलानिधि'  संस्था जिसके प्रयासों से कला और कलाकारों को जनमानस के बीच पहुंचाने की दृष्टि से गठन किया गया है। संस्था अपने प्रथम प्रयास में ही 135 कलाकारों के साथ जनमानस के बीच पहुंचने में कामयाब हुई है । प्रदर्शनी 9 फरवरी तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।निश्चित ही यह प्रदर्शनी जनमानस में कला अभिरुचि समृद्ध करने में कामयाब होगी।यह प्रदर्शनी दर्शकों के बीच विशिष्ट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
वरिष्ठ कलाकार ओर पूर्व जनसंपर्क अधिकारी सुभाषजी अरोरा द्वारा चंडीगढ़ से…