दुनिया भर के गायकों को प्रेरित करने वाले किशोर कुमार के नाम पर पद्म श्री के लिए विचार नहीं किए जाने पर निराशा हुए पद्मश्री सोनू निगम...

मुंबई।स्टार गायक पद्मश्री सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दुनिया भर के गायकों को प्रेरित करने वाले किशोर कुमार के नाम पर पद्म श्री के लिए विचार नहीं किए जाने पर निराशा व्यक्त की है। स्वयं भी पद्म श्री विजेता रहे निगम ने पुरस्कारों की घोषणा के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर कहा कि अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे गायकों को संगीत की दुनिया में उनके योगदान को देखते हुए इस सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।

सोनू निगम ने पोस्ट की वीडियो में कहा है कि "दो गायक ऐसे हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के गायकों को प्रेरित किया है हमने उनमें से एक को पद्म श्री पुरस्कार तक सीमित कर दिया, वह हैं मोहम्मद रफी. दूसरे, किशोर कुमार को पद्म श्री भी नहीं मिला"। मोहम्मद रफी को जहां उनकी मृत्यु से 13 साल पहले 1967 में पद्मश्री मिला था, वहीं 1987 में दिवंगत हुए किशोर कुमार को अभी तक इस सम्मान से सम्मानित नहीं किया गया है।पद्म पुरस्कार 2025 की सूची में गायिका शारदा सिन्हा और पंकज उधास के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत क्रमशः पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। गायक अरिजीत सिंह और जसपिंदर नरूला को पद्म श्री दिए जाने की घोषणा की गई है।वर्ष 2022 में पद्म श्री प्राप्त करने वाले निगम ने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां हैं, जिन्होंने अपनी कला में महारत हासिल की है लेकिन उनके योगदान के लिए सरकार द्वारा उन्हें मान्यता नहीं दी गई। 

क्या बोले सोनू निगम...सुनने के लिए क्लिक कर

https://youtu.be/WfI2kqH9X3s?si=Y1gtW38ngawbu3ql