इंदौर। इंदौर बिजनेस वुमेन एम्पावरमेंट (आईबीडब्ल्यूई) और सिनोसुर ने मिलकर इंदौर फैशन फेस्ट का आयोजन किया, जिसमें भारतीय परिधान और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित दो राउंड का शो आयोजित किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल चौधरी (गोल्डन मैन), उन्नति सिंह, कोमल करे जोशी, क्षितिज पवार उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन उन्नति सिंह और कोमल करे जोशी ने किया।शो का पहला राउंड "स्वैग वो ही जो देसी हो" थीम पर आधारित था, जिसमें मॉडल्स ने भारतीय परिधानों में रैम्प वॉक किया। दूसरे राउंड में "देशी" थीम पर आधारित डिज़ाइनर आउटफिट्स प्रदर्शित किए गए।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय परिधान को बढ़ावा देना और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था।इस आयोजन को सफल बनाने में पायल जैसवाल (आईबीडब्ल्यूई) और आदित्य शर्मा (सिनोसुर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कोरियोग्राफर आदित्य शर्मा ने बताया कि महिलाओं को 3 दिन ग्रूमिंग सेशन लिया गया। इसमें पर्सनेलिटी डेवलपमेंट स्टेज अपीरियंस और वॉक की ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर शहर की सभी जानी मानी महिलाएं मौजूद थी।यह आयोजन इंदौर के भारतीय फैशन और सांस्कृतिक दृश्य में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।