बालक येसु का ध्वजारोहण के साथ नौवेंना आरंभ

ग्वालियर।ग्वालियर में बालक येसु का ध्वजारोहण के साथ नौवेंना आरंभ हुआ।9 फरवरी को बालक येसु का पर्व मनाया जाएगा ओर 8 फरवरी तक बालक येसु  के आदर में नौवीना एवं मिस्सा का आयोजन किया जाएगा।
     एबिल एक्सट्रोस  नें बताया कि 31जनवरी शाम 5 बजे से संत जॉन वियानी के निर्देशक एवं  वियानी स्कूल के प्राचार्य फादर हर्शल एंटनी नें बालक येसु तीर्थस्थल, डबरा में बालक येसु का ध्वजारोहण कर मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उनके साथ वेदी पर संत पीटर्स चर्च,डबरा के  पल्ली  पुरोहित  फादर जोसेफ चकलाकल, फादर सानू अलुनकल,  संत फादर पॉल चर्च मुरार के पल्ली पुरोहित पायस, सहायक पल्ली पुरोहित फादर पवन डेविड,फादर जोसफ जेम्स,फादर विजय थॉमस उपस्थित थे । फादर हर्शल नें अपने संदेश में  कहा की हमें  बालक येसु से प्रार्थना करना चाहिए इस तीर्थस्थल पर बहुतों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं,जरूरत है कि हम पूर्ण विश्वास से अपनी प्राथनाएं बालक येसु के चरणों में अर्पित करें। उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं की मुझे बालक येसु का ध्वजारोहण करने का अवसर मिला। फादर जोसेफ चकलाकल ने फादर  मुख्य पुरोहित फादर हर्शल एवं आए हुए सभी पुरोहितों एवं विश्वासियों का आभार व्यक्त किया।