राज्य सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल कर 12 जिलों के कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिव भरत यादव को एमडी सड़क विकास निगम ओर अविनाश लवानिया को एमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर बनाया गया।वहीं आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण सिबि चक्रवर्ती को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। टीकमगढ़ में विवेक श्रोत्रि, सतना में सतीश कुमार एस, रायसेन में अरुण कुमार विश्वकर्मा, खंडवा में ऋषव गुप्ता, खरगोन में भव्या मित्तल, बुरहानपुर में हर्ष सिंह, देवास में ऋतु राज, श्योपुर में अर्पित वर्मा, सीहोर में बाला गुरु, बड़वानी में गुंचा सनोबर को कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग सचिव ललित कुमार दहीमा को सदस्य राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर के पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची नीचे दी गई है-
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा पर जाने से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल को हरी झंडी दी।प्रदेश में एक साथ 42 आई ए एस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों में भी बदलाव हुआ है।