महिला जूनियर डॉक्टर के साथ... विडियो सामने आया,न्याय की उम्मीद


ग्वालियर(मनीष नायक)।कोलकाता में महिला चिकित्सा के साथ हुए हादसे का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ग्वालियर में महिला डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।हालाकि मामला अस्पताल के रेडियोग्राफर के साथ शुरू हुआ था।उसने शिकायत भी की।जो कागजों में दब गई।लेकिन अब वीडियो सामने आई है... महिला चिकित्सकों साथ हुए व्यवहार की कहानी खुद बया कर रही है।इस घटना के बाद महिलाएं चिकित्सक बहुत ज्यादा डरी हुई है।
      ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज पढ़ने वाली महिला डॉक्टर को डॉक्टर से ही खतरा है।यह मामला एक वीडियो में कैद है। जो हर जूनियर डॉक्टर के मोबाइल में है।यह वीडियो जेएच कैम्पस का है। जहा रात को  डॉक्टर हितेंद्र सिंह यादव  अपना रोब दिखाते नजर आ रहे है। डॉ यादव सागर से डेमोंस्ट्रेटर की पद पर ग्वालियर प्रति नियुक्ति पर आए है।  रात की ड्यूटी के दौरान रेडियोग्राफर पंकज पांडे चाय पी रहे थे।पंकज का आरोप है कि डॉ हितेंद्र ने उनके साथियों के साथ आए गाड़ी किसकी है बोला और मैने अपना परिचय दिया तो डॉक्टर यादव गाली गलौच कर मारपीट करने लगे।इस दौरान मुझे बचाने आए महिला डॉक्टर निधि, डॉ राशिका,डॉ ज्योति,डॉ केवल्या ,डॉ राहुल,डॉ रघुनाथ,डॉ भोबाला आए। उस दौरान डॉ यादव ने महिला डॉक्टर से भी झूमा झटकी कर गाली गलौज की। मामला सिर के ऊपर आने लगा तो जूनियर डॉक्टर ने मोबाइल पर विडियो बनाना शुरू किया।लेकिन डॉक्टर हितेंद्र सिंह की नजर कैमरे पर गई तो कैमरा बंद करवा दिया।इस मामले में पंकज ने लिखित शिकायत 7 सितम्बर को की। जिसमे नशे की हालत का भी जिक्र हुआ। लेकिन मामला अस्पताल के आका के खास से जुड़ा था इसलिए शिकायत कागजों की कहानी  बन दब गई। अब इस मामले की सामने आई वीडियो ने न्याय की उम्मीदें जगा दी है।










Popular posts from this blog

कमलाराजा अस्पताल में पीडियाट्रिक आईसीयू शुरू ,गंभीर रूप से बीमार बच्चों को मिलेगी अत्याधुनिक इलाज की सुविधा

मात्र 3 महीने के शिशु पर आखों की सर्जरी,मेडिकल विज्ञान का चमत्कार