छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में चेतन पाटिल गिरफ्तार

सिंधुदुर्ग।महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में  कोल्हापुर से स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया गया है।राजकोट किले में  छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा तेज हवाओं के कारण ढह गई। प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को किया था।

शुक्रवार तड़के तीन बजे के आसपास कोल्हापुर क्राइम ब्रांच ने सिंधुदुर्ग केस में स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया। पाटिल को मालवन पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया और आरोपी को मालवन पुलिस को सौंप दिया।सिंधुदुर्ग पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में ठेकेदार जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 110, 125, 318 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। 




Popular posts from this blog

महिला जूनियर डॉक्टर के साथ... विडियो सामने आया,न्याय की उम्मीद

कमलाराजा अस्पताल में पीडियाट्रिक आईसीयू शुरू ,गंभीर रूप से बीमार बच्चों को मिलेगी अत्याधुनिक इलाज की सुविधा

मात्र 3 महीने के शिशु पर आखों की सर्जरी,मेडिकल विज्ञान का चमत्कार