संत पेत्रुस का पर्व दिवस मना

ग्वालियर।ग्वालियर के  डबरा  सिमरिया  टेकरी स्थित संत पीटर चर्च में  संत पेत्रुस  का पर्व दिवस मनाया गया।इस दौरान ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ जोसेफ थायकाटिल ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया I
          ग्वालियर धर्म प्रांत के प्रवक्ता फादर पवन डेविड, फादर प्रताप टोप्पो एवं  एबिल एक्सट्रोस  ने बताया कि  रविवार को  संत पीटर चर्च डबरा  सिमरिया  टेकरी में  अपने संरक्षण संत पीटर का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ जोसेफ थायकाटिल ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया I  उनके साथ वेदी पर पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ चकलाकल,विकार जनरल फादर लॉरेंस डिसूजा, एवं धर्मप्रात के  अन्य पुरोहितगण उपास्थि थे। मिस्सा में पहला पाठ श्री नोएल कुजूर,दूसरा पाठ  सिस्टर आशा एवं सुसमाचार  फादर  पॉल .सी.  द्वारा पडा गया संत पेत्रुस प्रभु येसु के शिष्य थे जिन्होंने सुसमाचार के प्रचार करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।प्रभु येसु ने उन्हें कलीसिया का शीर्ष नियुक्त किया ।अपने जीवनकाल में जब येसु ने अपने  शिष्यों से पूछा की वे उनके विषय में क्या कहते हैं तो वे संत पेत्रुस ही थे, जिन्होंने कहा आप जीवन्त ईश्वर के पुत्र हैं। इस पर ईसा ने उस से कहा, ’’सिमोन, योनस के पुत्र, तुम धन्य हो, क्योंकि किसी निरे मनुष्य ने नहीं, बल्कि मेरे स्वर्गिक पिता ने तुम पर यह प्रकट किया है।मैं तुम से कहता हूँ कि तुम पेत्रुस अर्थात् चट्टान हो और इस चट्टान पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊँगा और अधोलोक के फाटक इसके सामने टिक नहीं पायेंगे। अपनी शहादत पर भी उन्होंने अपने आपको क्रूस पर उल्टा लटकाने को कहा क्योंकि वे प्रभु येसु के सदृश मृत्यु प्राप्त करना प्रभु येसु योग नहीं समझते  थे। आभार  पल्ली पुरोहित फादर जोसफ चकालकल  द्वारा किया गया।

Popular posts from this blog

नेताओ की ऐसी की तैसी बोल कर, 2 जूते मारने की दी धमकी,आडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच,पिता को परेशान कर रहा था फरियादी:थाना प्रभारी

फर्जी वेब साईट ने किया राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा

“ मोदी ” और “लाड़ली बहना” से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ,कांग्रेस ने हार स्वीकारी