“ मोदी ” और “लाड़ली बहना” से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ,कांग्रेस ने हार स्वीकारी


 भोपाल (पूजा भट्ट /मनीष नायक /जप कुमार )। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने  “ मोदी ” और “लाड़ली बहना” जैसी योजनाओं के सहारे 2023 के विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव 2018 के उलट न केवल ऐतिहासिक जीत हासिल की ,बल्कि कांग्रेस की परंपरागत कही जाने वाली सीटें भी इस बार भाजपा के खाते में लाने में सफल रही । बीजेपी ने 230 में से 163 सीटों को हासिल किया वहीं कांग्रेस 66सीटों पर सिमट के रहा गई। इन चुनावो में आम आदमी पार्टी तो खाता भी नहीं खोल पाई वही राजस्थान की भारत आदिवासी पार्टी ने अपनी पहली जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार सफलता के लिए प्रदेश की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए आज कहा कि श्री मोदी एमपी के मन में और देश के दिल में बसे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय स्वीकार करते हुए कहा कि वे जनता का फैसला स्वीकार करते हैं।

      मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आ गए।इन परिणामों में बीजेपी की एतिहासिक जीत के साथ शिवराज केबिनेट के कई मंत्रियों के हार की गाथा भी लिखी गई।इन चुनावी परिणामों ने एजेक्ट पोल को  खारिज कर दिया है।प्रदेश में बीजेपी की जीत का सेहरा में जहा मोदी/शाह की जमीनी मेहनत थी वही सरकार की लाडली बहनों के लिए सरकार की योजनाएं भी थी।इस चुनावों में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री  और सांसदो  को भी मैदान में उतारा था। चुनाव में बड़े उलटफेर भी देख़ने को मिले । कांग्रेस के कद्दावर नेता लहार से सात बार चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता और  नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह, पिछोर से 6 बार जीत दर्ज करने वाले पूर्व मंत्री केपी सिंह,पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्वमंत्री सज्जन सिंह वर्मा ,लखन सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। साथ ही चाचौंड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी चुनाव हार गए हैं। वही एक केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह, एक सांसद सहित शिवराज सरकार के कैबिनेट के 12 मंत्री  दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा,हरदा से कमल पटेल, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया ,बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल ,अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया ,बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ,बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन ,ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह ,अमरपाटन से रामखेलावन पटेल ,पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे ,पोहरी से सुरेश धाकड़  और खरगापुर से राहुल सिंह लोधी  को हार का सामना करना पढा।बीजेपी से ही पूर्व मंत्री माया सिंह,पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य और इमरती देवी भी इसी सूची में शामिल हैं।


          प्रधानमंत्री ने जो गारंटी दी, जनता ने उस पर भी विश्वास किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली  प्रचंड जीत के पश्चात भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को लगातार उनका प्यार और आशीर्वाद मिला है तथा प्रदेश की जनता भी उनके प्रति अगाध विश्वास और श्रद्धा रखती है। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते प्रधानमंत्री ने जो गारंटी दी, जनता ने उस पर भी विश्वास किया और भाजपा पर भरपूर प्यार और आशीर्वाद लुटाया है। श्री चौहान ने कहा कि पार्टी को मिली इस शानदार सफलता के लिए वे प्रदेश की जनता तथा प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रणाम करते हैं और हृदय से धन्यवाद देते हैं।


हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी है, हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर अपनी महत्वपूर्ण पोस्ट में लिखा है, “चुनाव परिणाम में मध्यप्रदेश की जनता का फैसला मुझे स्वीकार है। हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मध्यप्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले। मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्यप्रदेश के मतदाता पर विश्वास है। मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्यप्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।”

दयालु दादा का रिकॉर्ड इस बार भी

प्रदेश में जीत दर्ज करने वालो में सबसे ज्यादा अंतर से दयालु दादा यानी रमेश मंडोला ने जीत दर्ज की।इंदौर के विधान सभा 2 से रमेश मंडोला ने चिंटू चोकसे को 1लाख 7 हजार 47 वोटो के अंतर से हराया।दूसरे नम्बर पर कृष्णा गौर रही ।जिन्होंने ने 1 लाख 6 हजार 6 सौ 68 के अंतर से वही तीसरे नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराज रहे, जिन्होने 1लाख 5 हजार 9सौ 74 वोटो के अंतर से जीत दर्ज की ।

नरोत्तम हारे

दतिया में भाजपा विधायक और सूबे के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गये है। डा. मिश्रा को दिग्गज कांग्रेसी पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने चुनाव हराया है। डा. मिश्रा को कुल 81 हजार 235 वोट मिले जबकि भारती को 88 हजार 977 मत मिले। कुल मिलाकर राजेन्द्र भारती ने गृहमंत्री डा. मिश्रा को 7 हजार 156 वोटों से हराया। राजेन्द्र भारती की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खेमे में मायूसी छा गई।



प्रदेश के 230 निर्वाचन क्षेत्रों के विजेताओं की सूची 

 

निर्वाचन क्षेत्र संख्यानिर्वाचन क्षेत्र का नाम विजेतादल
1.श्योपुरबाबू जंडेल कांग्रेस
2.विजयपुररामनिवास रावत कांग्रेस
3.सबलागढ़सरला विजेंद्र रावतबी जे पी
4.जौरापंकज उपाध्यायकांग्रेस
5.सुमौलीऐदल सिंह कंसानाबी जे पी
6.मुरैनादिनेश गुर्जरकांग्रेस
7.दिमनीनरेंद्र सिंह तोमरबी जे पी
8.अम्बाहदेवेन्द्र रामनारायण सखवारकांग्रेस
9.अटेरहेमन्त सत्यदेव कटारे कांग्रेस
10.भिंडनरेंद्र सिंह कुशवाहबी जे पी
11लहारअंबरीश शर्मा 'गुड्डू'बी जे पी
12मेहगांवराकेश शुक्लाबी जे पी
13गोहादकेशव देसाईकांग्रेस
14ग्वालियर ग्रामीणसाहब सिंह गुर्जरकांग्रेस
15ग्वालियरप्रधुम्न सिंह तोमरबी जे पी
16ग्वालियर पूर्वडॉ.सतीश सिकरवारकांग्रेस
17ग्वालियर दक्षिणनारायण सिंह कुशवाहबी जे पी
18भितरवारमोहन सिंह राठौड़बी जे पी
19डबरासुरेश राजेकांग्रेस
20सेवड़ाप्रदीप अग्रवालबी जे पी
21भांडेरफूल सिंह बरैयाकांग्रेस
22दतियाभारती राजेंद्रकांग्रेस
23करेराखटीक रमेश प्रसादबी जे पी
24पोहरीकैलाश कुशवाहकांग्रेस
25शिवपुरीदेवेन्द्र कुमार जैन 'पट्टे वाले' (भाजपा)बी जे पी
26पिछोर-प्रीतम लोधीबी जे पी
27कोलारसमहेंद्र रामसिंह यादव खटोराबी जे पी
28बमोरीऋषि अग्रवालकांग्रेस
29गुनापन्ना लाल शाक्यबी जे पी
30चाचौड़ाप्रियंका पेंचीबी जे पी
31राघोगढ़जयवर्धन सिंहकांग्रेस
32अशोकनगरहरिबाबू राय (कांग्रेस)कांग्रेस
33चंदेरी-जगन्नाथ सिंह रघुवंशीबी जे पी
34मुंगावलीब्रजेन्द्र सिंह यादवबी जे पी
35बीनाएडीवी. निर्मला सप्रेकांग्रेस
36खुरईभूपेन्द्र सिंहबी जे पी
37सुरखीगोविंद सिंह राजपूतबी जे पी
38देवरीबृजबिहारी पटैरिया 'गुड्डा भैया'बी जे पी
39रहलीगोपाल भार्गवबी जे पी
40नरयावलीएर. प्रदीप लारियाबी जे पी
41सागरशैलेन्द्र कुमार जैनबी जे पी
42बाँदावीरेंद्र सिंह लोधीबी जे पी
43टीकमगढ़यादवेन्द्र सिंह (जग्गू भैया) कांग्रेस
44जताराखटीक हरिशंकरबी जे पी
45पृथ्वीपुरनितेन्द्र ब्रजेन्द्र सिंह राठौड़कांग्रेस
46निवाड़ीअनिल जैनबी जे पी
47खरगापुरचंदा-सुरेंद्र सिंह गौरकांग्रेस
48महाराजपुरकामाख्या प्रताप सिंह (टीका राजा)बी जे पी
49चंदलाअहिरवार दिलीपबी जे पी
50राजनगरअरविन्द पटैरियाबी जे पी
51छतरपुरललिता यादवबी जे पी
52बिजावरबबलु राजेश शुक्लाबी जे पी
53मलहराबहिन रामसिया भारतीकांग्रेस
54पथरियालाखन पटेलबी जे पी
55दमोहलाखन पटेलबी जे पी
56जबेराधर्मेन्द्र भाव सिंह लोधीबी जे पी
57हट्टाश्रीमती उमादेवी लालचंद खटीकबी जे पी
58पवईप्रह्लाद लोधीबी जे पी
59गुन्नौरराजेश कुमार वर्माबी जे पी
60पन्नाबृजेन्द्र प्रताप सिंहबी जे पी
61चित्रकूटसुरेंद्र सिंह गहरवारबी जे पी
62रैगांवप्रतिमा बागरीबी जे पी
63सतनाडब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहाकांग्रेस
64नागोदनागेन्द्र सिंहबी जे पी
65मैहरश्रीकांत चतुर्वेदीबी जे पी
66अमरपाटनडॉ. राजेंद्र कुमार सिंह (कांग्रेस) 
67रामपुर-बघेलानविक्रम सिंह (विक्की)बी जे पी
68सिरमौरदिव्यराज सिंहबी जे पी
69सेमरियाअभय मिश्राकांग्रेस
70त्योंथरसिद्धार्थ तिवारी 'राज'बी जे पी
71मऊगंजप्रदीप पटेलबी जे पी
72देवतालाबगिरीश गौतमबी जे पी
73मनगवांइंजीनियर नरेंद्र प्रजापतिबी जे पी
74रीवाराजेंद्र शुक्लाबी जे पी
75गुढ़नागेन्द्र सिंहबी जे पी
76चुरहटअजय अर्जुन सिंहकांग्रेस
77सीधीरीति पाठक (भाजपा) 
78सिहावलविश्वामित्र पाठक (भाजपा) 
79चितरंगीराधा रवीन्द्र सिंहबी जे पी
80सिंगरौलीराम निवास शाह (भाजपा) 
81देवसरराजेंद्र मेश्रामबी जे पी
82धौहनीकुँवर सिंह टेकामबी जे पी
83ब्यौहारीशरद जुगलाल कोलबी जे पी
84जयसिंहनगरमनीषा सिंहबी जे पी
85जैतपुरजयसिंह मरावीबी जे पी
86कोतमादिलीप जयसवालबी जे पी
87अनुपपुरबिसाहू लाल सिंह बी जे पी
88पुष्पराजगढ़फुंदेलाल सिंह मार्कोकांग्रेस
89बांधवगढ़शिवनारायण ज्ञान सिंह (लल्लू भैया)बी जे पी
90मानपुरमीना सिंहबी जे पी
91बड़वाराधीरेन्द्र बहादुर सिंह धीरूबी जे पी
92विजयराघवगढ़संजय सत्येन्द्र पाठक (भाजपा) 
93मुरवारासंदीप श्रीप्रसाद जायसवालबी जे पी
94बहोरीबंदप्रणय प्रभात पांडे (गुड्डू भैया)बी जे पी
95पाटनअजय विश्नोईबी जे पी
96बरगीनीरज सिंह लोधीबी जे पी
97जबलपुर पूर्वलाखन घनघोरियाकांग्रेस
98जबलपुर उत्तरअभिलाष पांडेबी जे पी
99जबलपुर छावनीअशोक ईश्वरदास रोहाणीबी जे पी
100जबलपुर पश्चिमराकेश सिंहबी जे पी
101पनागरसुशील कुमार तिवारी (इंदु भैया)बी जे पी
102सिहोरासंतोष वरकड़े (भाजपा) 
103शाहपुराओम प्रकाश धुर्वेबी जे पी
104डिंडोरी  
105बिछियानारायण सिंह पट्टाकांग्रेस
106निवासचैनसिंह वरकडेकांग्रेस
107मंडलासंपतिया उइकेबी जे पी
108बैहरसंजय उइकेकांग्रेस
109लांजीराजकुमार कराहेबी जे पी
110परसवाड़ामधु भाऊ भगतकांग्रेस
111बालाघाटअनुभा मुंजारेकांग्रेस
112वारासिवनीप्रदीप अमृतलाल जायसवाल (गुड्डा) (भाजपा) 
113कटंगीगौरव सिंह पारधीबी जे पी
114बरघाटकमल मार्सकोलेबी जे पी
115सिवनीदिनेश राय मुनमुनबी जे पी
116केवलारीरजनीश हरवंश सिंहकांग्रेस
117लखनादौनयोगेन्द्र सिंह बाबाकांग्रेस
118गोटेगांवमहेंद्र नागेशबी जे पी
119नरसिंगपुरप्रह्लाद सिंह पटेलबी जे पी
120Tendukhedaविश्वनाथ सिंह "मुलम भैया"बी जे पी
121गाडरवाराउदय प्रताप सिंहबी जे पी
122जुन्नारदेवसुनील उइकेकांग्रेस
123अमरवाड़ाकमलेश प्रताप शाहकांग्रेस
124चौरईचौधरी सुजीत मेरसिंघकांग्रेस
125सौंसरविजय रेवनाथ चोरेकांग्रेस
126छिंदवाड़ाकमल नाथकांग्रेस
127परासियासोहनलाल बाल्मीककांग्रेस
128पंधुरनानीलेश पुसाराम उइकेकांग्रेस
129मुल्ताईचन्द्रशेखर देशमुखबी जे पी
130अमलाडॉ. योगेश पंडाग्रेबी जे पी
131बेतुलहेमन्त विजय खंडेलवालबी जे पी
132घोड़ाडोंगरीगंगा सज्जन सिंह उइकेबी जे पी
133भैंसदेहीमहेंद्र सिंह केशर सिंह चौहानबी जे पी
134टिमरनीसंजय शाह "मकड़ाई" (भाजपा) 
135हरदाडॉ। रामकिशोर दोगनेकांग्रेस
136सिवनी-मालवाप्रेमशंकर कुंजीलाल वर्माबी जे पी
137नर्मदापुरमडॉ। सीता सरन शर्माबी जे पी
138सोहागपुरविजयपाल सिंहबी जे पी
139पिपरियाठाकुरदास नागवंशीबी जे पी
140उदयपुरानरेंद्र शिवाजी पटेलबी जे पी
141भोजपुरसुरेंद्र पटवाबी जे पी
142सांचीडॉ। प्रभुराम चौधरीबी जे पी
143सिलवानीदेवेन्द्र पटेलकांग्रेस
144विदिशामुकेश टंडनबी जे पी
145बासौदाहरिसिंह रघुवंशी "बड्डा"बी जे पी
146कुरवाईहरि सिंह सप्रेबी जे पी
147सिरोंजउमाकांत शर्माबी जे पी
148शमसाबादसूर्य प्रकाश मीनाबी जे पी
149बैरसियाविष्णु खत्रीबी जे पी
150भोपाल उत्तरआतिफ आरिफ अकीलकांग्रेस
151नरेलाविश्वास सारंगबी जे पी
152भोपाल दक्षिण-पश्चिमभगवानदास सबनानीबी जे पी
153भोपाल मध्यआरिफ मसूदकांग्रेस
154गोविंदपुराकृष्णा गौड़बी जे पी
155हुजूर-रामेश्वर शर्माबी जे पी
156बुधनीशिवराज सिंह चौहानबी जे पी
157अष्टगोपाल सिंह इंजीनियरबी जे पी
158Ichhawarकरण सिंह वर्माबी जे पी
159सीहोरसुदेश रायबी जे पी
160नरसिंहगढ़मोहन शर्माबी जे पी
161ब्यावरानारायण सिंह पंवारबी जे पी
162राजगढ़अमर सिंह यादवबी जे पी
163खिलचीपुरहजारीलाल दांगीबी जे पी
164सारंगपुरगौतम टेटवालबी जे पी
165सुसनेरभैरों सिंह "बापू"कांग्रेस
166आगरमाधव सिंह (मधु गेहलोत)बी जे पी
167शाजापुरअरुण भीमावदबी जे पी
168शुजालपुरइंदर सिंह परमार (भाजपा) 
169कालापीपल-घनश्याम चंद्रवंशीबी जे पी
170सोनकैचडॉ। राजेश सोनकरबी जे पी
171देवासगायत्री राजे पुरबी जे पी
172हाटपिपलियामनोज नारायणसिंह चौधरीबी जे पी
173खातेगांवआशीष गोविंद शर्माबी जे पी
174बागलीमुरली भावरा बी जे पी
175मंधातानारायण पटेलबी जे पी
176हरसूदकुँवर विजय शाहबी जे पी
177खंडवाकंचन मुकेश तन्वेबी जे पी
178पंधानाछाया और अधिकबी जे पी
179नेपानगरमंजू राजेंद्र दादूबी जे पी
180बुरहानपुरअर्चना दीदीबी जे पी
181भीकनगांवश्रीमती झूमा डॉ. ध्यानसिंह सोलंकीकांग्रेस
182बड़वाहसचिन बिड़ला बी जे पी
183महेश्वरराजकुमार मेवबी जे पी
184कसरावदसचिन सुभाषचंद्र यादवकांग्रेस
185खरगोनबालकृष्ण पाटीदारबी जे पी
186भगवानपुराकेदार चिदाभाई डावरकांग्रेस
187सेंधवामोंटू सोलंकीकांग्रेस
188राजपुरबाला बच्चनकांग्रेस
189पानसेमलश्याम बर्डेबी जे पी
190बड़वानीराजन मंडलोई (कांग्रेस)कांग्रेस
191आलीराजपुरचौहान नागर सिंह बी जे पी
192जोबटसेना-महेश पटेलकांग्रेस
193झाबुआडॉ। विक्रांत भूरियाकांग्रेस
194थांदलावीरसिंह भूरिया (कांग्रेस) 
195पेटलावदनिर्मला दिलीपसिंह भूरियाबी जे पी
196सरदारपुरप्रताप ग्रेवालकांग्रेस
197गंधवानीउमंग सिंघारकांग्रेस
198कुक्षीबघेल सुरेंद्र सिंह हनीकांग्रेस
199मनावरडॉ। हीरालाल अलावाकांग्रेस
200धरमपुरीकालूसिंह ठाकुरबी जे पी
201धारनीना विक्रम वर्माबी जे पी
202बदनावर भंवरसिंह शेखावत "बाबू जी" कांग्रेस
203देपालपुरमनोज निर्भय सिंह पटेलबी जे पी
204इंदौर-1कैलाश विजयवर्गीयबी जे पी
205इंदौर-2रमेश मेंदोलाबी जे पी
206इंदौर-3गोलू शुक्ला राकेशबी जे पी
207इंदौर-4मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़बी जे पी
208इंदौर-5महेंद्र हार्डियाबी जे पी
209डॉ. अम्बेडकर नगर-महूउषा बाबू सिंह ठाकुरबी जे पी
210रावमधु वर्माबी जे पी
211सांवेरतुलसीराम सिलावटबी जे पी
212नागदा-खाचरौदडॉ। तेजबहादुर सिंह चौहानबी जे पी
213महिदपुरदिनेश जैन बॉसकांग्रेस
214तरानामहेश परमारकांग्रेस
215घटिया-सतीश मालवीयबी जे पी
216उज्जैन उत्तरअनिल जैन कालूहेडा (भाजपा) 
217उज्जैन दक्षिणडॉ। मोहन यादव (भाजपा) 
218बड़नगरजीतेंद्र उदय सिंह पंड्याबी जे पी
219रतलाम ग्रामीणमथुरा लाल डामरबी जे पी
220रतलाम शहरचेतन्य कश्यप 'भैयाजी'बी जे पी
221सैलानाकमलेश्वर डोडियारBHRTADVSIP
222जावराराजेंद्र पांडे "राजू भैया"बी जे पी
223बहुतडॉ। चिंतामणि मालवीयबी जे पी
224मन्दसौरविपिन जैनकांग्रेस
225मल्हारगढ़-जगदीश देवड़ाबी जे पी
226सुवासरागोबर हरदीपसिंहबी जे पी
227गरोठचंदर सिंह सिसौदियाबी जे पी
228मनसाअनिरुद्ध (माधव) मारूबी जे पी
229नीमचदिलीप सिंह परिहारबी जे पी
230जवादओम प्रकाश सखलेचाबी जे पी


Popular posts from this blog

नेताओ की ऐसी की तैसी बोल कर, 2 जूते मारने की दी धमकी,आडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच,पिता को परेशान कर रहा था फरियादी:थाना प्रभारी

फर्जी वेब साईट ने किया राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा