मुरैना के डॉ. देवेंद्र तोमर बिहार के मुजफ्फरपुर में सम्मानित


मुरैनामुरैना में निवास कर रहे डॉक्टर देवेंद्र तोमर को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिये देश भर में सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में डॉक्टर देवेंद्र तोमर को बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में अंतरराष्ट्रीय काव्य हिंदुस्तान संस्था द्वारा नवयुवक समिति के सभागार में शाॅल,श्रीफल, प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्र तथा मानदेय सहित समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कवयित्री रेखा शर्मा, सचिव उत्तम कुमार, भोजपुरी महिला रचनाकार डॉ मधुबाला सिन्हा, फिल्म निर्माता डॉ सुनील दत्त  मिश्रा, कला निदेशक उषाकिरण,जेल अधीक्षक देवेंद्र कुमार ज्योति सिन्हा, प्रमोद नारायण मिश्रा, अंजली कुमार पाठक, सहित स्थानीय साहित्यकार पत्रकार बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिक प्रथा देश भर से पधारे हुए सौ से अधिक साहित्यकार मौजूद थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ शारदे की पूजा अर्चना के बाद डॉ देवेंद्र तोमर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ मधुबाला सिन्हा ने कहा कि डॉ देवेंद्र तोमर मुरैना मध्यप्रदेश ही नहीं देश के स्थापित रचनाकार हैं। आपके दस मौलिक गीत संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। आपके दो संयुक्त काव्य संग्रह प्रकाशित हुए हैं। दो कृतियों का भोजपुरी में अनुवाद हुआ है। अनेक साझा संकलनों में आपकी रचनाएं शामिल हैं। अनेक साहित्यकार परिचय ग्रंथों में आपके नाम का उल्लेख है। इतना ही नहीं डॉ देवेंद्र तोमर जी ने पच्चीस किताबों का संपादन भी किया है।

अपने मनमोहक व्यक्तित्व और उत्कृष्ट कृतित्व के लिए डॉ देवेंद्र तोमर को सम्मानित करते हुए यह संस्था और हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

आयोजन के दूसरे सत्र में डॉ मधुबाला सिन्हा की कृति ढाई बूँद का लोकार्पण भी डॉ देवेंद्र तोमर तथा श्रीमती रेखा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विराट कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।

आयोजन की अध्यक्षता मुरैना मध्य प्रदेश से पधारे हुए डॉक्टर देवेंद्र तोमर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी भोजपुरी की महिला रचनाकार डॉ मधुबाला सिन्हा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश श्रीवास्तव तथा श्री भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती रेखा शर्मा और श्री उत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से किया। 


Popular posts from this blog

नेताओ की ऐसी की तैसी बोल कर, 2 जूते मारने की दी धमकी,आडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच,पिता को परेशान कर रहा था फरियादी:थाना प्रभारी

फर्जी वेब साईट ने किया राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा

“ मोदी ” और “लाड़ली बहना” से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ,कांग्रेस ने हार स्वीकारी