Posts

Showing posts from February, 2023

डॉ धाकड़ कर्मचारी विरोधी हैं...हटाने की मांग,ज्ञापन देने कर्मचारी यूनियन

Image
ग्वालियर(मनीष नायक)।जेयारोग्य अस्पताल  के अधीक्षकडॉ.आरकेएस धाकड़ को कर्मचारी विरोधी मानते हुए कर्मचारी यूनियन ने पद से हटाने के लिए आंदोलन का मन बना लिया है।इस मामले में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नाम से आयुक्त ग्वालियर सँभाग को ज्ञापन सोपेंगे।उसके बाद घेराव कर विरोध दर्ज करेंगे।  मध्य प्रदेश संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य आयुष ने डॉ आरकेएस धाकड़ कर्मचारी विरोधी माना और आरोप लगाया है कि डॉ धाकड़ लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।वो दिन कर्मचारी संगठनों  को धमकी देते हैं। वह कर्मचारियों के प्रति द्वेष भाव रखते हैं महिला कर्मचारियों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हैं ओर दबाव बनाने कई महिला एवं पुरुष कर्मचारियों की व्यक्तिगत द्वेष भाव के कारण  वेतन रोक दिए गए हैं जबकि वेतन को नहीं रोका जा सकता है।ऐसे में जे ए एच को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए  1 मार्च 2023 को दोपहर 12:00 बजे आयुक्त कार्यालय मैं संयुक्त मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं महिला पुरुष कर्मचारियों के साथ ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध

99वा साइबर जागरूकता अभियान-‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट

ग्वालियर।ग्वालियर जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  जिसके तहत  99वा साइबर जागरूकता अभियान- ‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर मोटिवेट किया गया।  पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा अभी तक ग्वालियर जिलें के विभिन्न स्कूल-कॉलेज एवं संस्थानों में 99 सायबर जागरूकता सेमीनार आयोजित किये जाकर छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों के अलावा डॉक्टर, बैंक कर्मचारियों, व्यापारी वर्ग, आमजन तथा सेना के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किया गया। उनके द्वारा जिले में लगातार सायबर क्राईम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज  28 फरवरी को श्री राजेश दण्डोतिया द्वारा टेकनपुर ग्वालियर स्थित ‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ में जाकर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराध के संबंध में जानका

कला साधकों ने किया भारतीय संस्कृति को समृद्ध : मंत्री सुश्री ठाकुर, रवीन्द्र भवन परिसर स्थित नीलाम्बरी मैदान में पत्थर में शिल्पांकन सर्जना राष्ट्रीय शिविर का समापन

Image
  भोपाल।संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा है कि कला साधकों ने ही भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया है। मंत्री सुश्री ठाकुर, संस्कृति विभाग द्वारा रवीन्द्र भवन परिसर स्थित नीलाम्बरी मैदान में 20 दिवसीय "पत्थर में शिल्पांकन सर्जना राष्ट्रीय शिविर" के समापन और शिल्पों की प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि कलाकारों का भारतीय संस्कृति में पुरातन काल से ही सर्वोच्च योगदान रहा है। उन्होंने शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संस्कृति के प्रति अथाह आस्था के लिए शिल्पकारों की कला को नमन भी किया। समापन समारोह में संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी, उप संचालक संस्कृति सुश्री वंदना पांडेय, सहायक संचालक संस्कृति सुश्री वंदना जैन, शिल्पकार एवं शिविर के समन्वयक श्री अनिल कुमार और वरिष्ठ शिल्पकार श्री रॉबिन डेविड उपस्थित रहे। मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने राष्ट्रीय शिविर में भागीदारी करने देश भर से आये ख्यातिलब्ध 16 शिल्पकारों का अभिनंदन शाल, श्रीफल भेंट कर किया। शिविर में भूपेश कावड़िया-उदयपुर, चित्रा ई. गोपी-एर्न

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया

Image
 दिल्ली (जप कुमार )। वाइस   एडमिरल   दिनेश   के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम   ने 28 फरवरी 2023 को   आईएनएस   शिकरा   में   आयोजित   एक   औपचारिकपरेड   के   दौरान   वाइस   एडमिरल   अजेंद्र   बहादुर   सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी   से   फ्लैग   ऑफिसर   पश्चिमी   नौसेना   कमान (डब्ल्यूएनसी) के कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। इस   जिम्मेदारी   को   संभालने   के   बाद   फ्लैग   ऑफिसर   वाइस   एडमिरल   दिनेश   के   त्रिपाठी   ने   गौरव   स्तंभ (नौसेना   डॉकयार्ड, मुंबई   में   समुद्री   स्मारक   के   विजय   स्तम्भ) पर   पुष्पांजलि   अर्पित   कर   राष्ट्र   की   सेवा   में   सर्वोच्च   बलिदान   देने   वाले   सभी   कर्मियों   को   श्रद्धांजलि   दी।   वाइस   एडमिरल   त्रिपाठी   ने   फ्लैग   ऑफिसर   कमांडिंग-इन-चीफ   के   रूप   में   कार्यभार   संभालने   से   पहले   रक्षा   मंत्रालय (नौसेना) के   एकीकृत   मुख्यालय   में   कार्मिक   प्रमुख   के   रूप   में   कार्य   किया   है। दिनेश   के   त्रिपाठी   सैनिक   स्कूल   रीवा   और   राष्ट्रीय   रक्षा   अकादमी, खडकवासला   के  

केंद्रीय कृषि मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ डॉ. राजेंद्रप्रसाद केंद्रीय कृषि वि.वि. का दीक्षांत समारोह

Image
 दिल्ली (जप कुमार )। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे किसानों का जज्बा देश के सैनिकों की तरह है, जिस तरह सैनिक सीमाओं पर बहादुरी से डटे रहकर देश की रक्षा करते हैं, उसी तरह हमारे किसान भाई-बहन कृषि उपज उत्पन्न कर खाद्य सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। यदि किसान खेती न करें तो हमारे पास पैसा होने के बावजूद पेट भरने के लिए खाद्यान्न नहीं होगा। हमारा कृषि क्षेत्र, 140 करोड़ भारतवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, किसानों को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। यह बात श्री तोमर ने आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (पूसा, समस्तीपुर, बिहार) के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।     केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि देश में कृषि की प्रधानता के मद्देनजर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता पर रखा है। 2014 के पहले तक कृषि क्षेत्र का बजट लगभग 25 हजार करोड़ रु. होता था, जबकि आज मोदी सरकार में 1 लाख 25 हजार करोड़ रु. का बजट कृषि के लिए हैं। कृषि के विकास के लिए टेक्नाला

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में बहनों तक पहुँचे जानकारी

Image
  भोपाल।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 की जानकारी प्रदेश की सभी बहनों को प्राप्त हो, इसके लिए योजना के शुभारंभ के पूर्व ही आवश्यक वातावरण बनाया जाए। भोपाल में होने वाले गरिमामय शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण पंचायत स्तर तक और शहरी क्षेत्रों में किया जाए, जिससे योजना की पूरी जानकारी बहनों को मिले और वे इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक बनें। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी महिला सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केंद्रित हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज समत्व भवन के मंथन कक्ष में 5 मार्च को राजधानी में लांच की जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार -विमर्श कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शुभारंभ कार्यक्रम में योजना की हकदार बहनों की बड़े पैमाने पर भागीदारी के साथ महिला शौर्या दल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी बहनें और महिला जन-प्रतिनिधि अवश्य शामिल हों। योजना के संबंध में शिक्षित करने सार्वजनिक

मुख्यमंत्री और स्पीकर से मिले पहली बार राजधानी आये जनजातीय वर्ग के बच्चे

Image
  भोपाल।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम से आज जनजातीय वर्ग के कई बच्चों ने मुलाकात की। पहली बार राजधानी पहुँचने वाले बच्चों ने विधायकों और मंत्रियों से भी भेंट की। इन बच्चों ने विधानसभा परिसर भी देखा। जनजातीय कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव जिला डिंडौरी के 70 विद्यार्थी जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह की पहल पर भोपाल आए। बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान और विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम से भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों से उनके शिक्षा के साथ ही अन्य विषयों पर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बच्चों ने समूह छायाचित्र भी खिंचवाया।

मध्यप्रदेश को मिला एमएसईएफसी एक्सीलेंस अवार्ड- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Image
  भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश लगातार उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। यह गौरव और आनंद की अनुभूति प्रदान करने वाली बात है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के बाद अब प्रदेश को एक अन्य उपलब्धि हासिल हुई है। मध्यप्रदेश के एमएसएमई विभाग को केन्द्र सरकार से एमएसएमई के विलंबित भुगतानों के निराकरण के लिये एमएसईएफसी एक्सीलेंस अवार्ड-2022 प्रदान किया गया है। यह अवार्ड सूक्ष्म और लघु उद्यम फेसिलिटेशन कॉउन्सिल को स्ट्रांग रिकवरी प्रोसिजर एवं प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए दिया गया है। एमएसएमई इकाइयों को 30 करोड़ रूपये से अधिक का विलंबित भुगतान करवाने के एवज में मध्यप्रदेश को यह पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बीएचईएल से रिटायर 73 वर्षीय श्री आसुदो लछवानी जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को उनकी शिक्षा पूर्ण करने तथा कॅरियर निर्माण में सहायता उपलब्ध कराने और मार्गदर्शन देने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। भोपाल के संत हिरदारा

47वां सिविल लेखा दिवस कल नई दिल्ली में मनाया जायेगा

Image
दिल्ली (पूजा भट्ट )। 47वां सिविल लेखा दिवस कल नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मनाया जाएगा। इसी दिन भारतीय सिविल लेखा सेवा की स्थापना की गई थी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय वित्त सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन भी समारोह के दौरान दर्शकों को संबोधित करेंगे। भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) का गठन 1976 में लोक वित्तीय प्रशासन में एक ऐतिहासिक सुधार के परिणामस्वरूप किया गया था ,  जब केंद्र सरकार के खातों के रखरखाव को लेखा परीक्षा से अलग कर दिया गया था। नतीजतन ,  भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था। लेखा परीक्षा से खातों को अलग करने और विभागीय खातों का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक मार्च ,  1976    को राष्ट्रपति द्वारा दो अध्यादेश -- नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कर्तव्य ,  शक्तियां और सेवा की शर्तें) संशोधन अध्यादेश   और संघ लेखा विभागीकरण (कार्मिक का स्थानांतरण) अध्यादेश ,  1976 लागू किए गए थे। इसी उपलक्ष्य में ,  हर साल एक  मार्च को   संगठन अपना स्थापना दिवस मनाता है। लेखा महानियंत्र

भारत-डेनिश ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप न केवल डेनमार्क और भारत में बल्कि यूरोप और पूरे विश्व के लिए एलआईएफई सहित टिकाऊ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए विचारों, श्रेष्ठ व्यवहारों, नॉलेज, टेक्नोलॉजी, क्षमता निर्माण के आदान-प्रदान करने का उपयुक्त मंच हैः श्री भूपेंद्र यादव

Image
 दिल्ली (पूजा भट्ट )। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि भारत-डेनिश ग्रीन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप ने केवल डेनमार्क और भारत में बल्कि यूरोप और पूरे विश्व के लिए एलआईएफई सहित सतत जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए विचारों, श्रेष्ठ व्यवहारों, नॉलेज, टेक्नोलॉजी, क्षमता निर्माण के आदान-प्रदान का उपयुक्त मंच है। आज नई दिल्ली में भारत-डेनमार्कः हरित और सतत प्रगति के लिए साझेदार सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि डेनमार्क की प्रधानमंत्री महामहिम मेट्टे फ्रेडरिक्सन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बीच 28 सितंबर, 2020 को वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान ग्रीन स्टैटजिक पार्टनरशिप प्रारंभ होने के बाद से द्विपक्षीय सहयोग हरित और सतत विकास को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मई 2022 में प्रधानमंत्री श्री नरेनद्र मोदी की डेनमार्क यात्रा के दौरान भारत और डेनमार्क ग्रीन हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा तथा अपशिष्ट जल प्रबंधन पर ध्यान देने के साथ-साथ ग्रीन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को और सुदृढ़ करने पर सहमत हुए थे। मंत्री महोदय ने कहा कि डे