Posts

Showing posts from January, 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के साथ ग्वालियर में हुआ खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज

Image
  ग्वालियर / ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में मंगलवार 31 जनवरी को बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आगाज हुआ। यहाँ कम्पू खेल परिसर स्थित पुलेला गोपीचंद मध्यप्रदेश उत्कृष्ट बैडमिंटन अकादमी में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने पहले मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।  ज्ञात हो खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ 30 जनवरी को भोपाल के तात्याटोपे स्टेडियम में हुआ। ऐतिहासिक ग्वालियर शहर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत बैडमिंटन, जिमनास्टिक्स, हॉकी और कलरीपयट्टू की मेजबानी कर रहा है।  कम्पू खेल परिसर स्थित मध्यप्रदेश बैडमिंटन अकादमी में मंगलवार से शुरू हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के पहले मैच में कर्नाटक की शटलर कर्णिका श्री ने सीधे सेटों में छत्तीसगढ़ की हीरल चौहान को 21 – 18 व 21 – 17 से हराया। बालक वर्ग के पहले मैच में कर्नाटक के निकोलस नाथन राज ने राजस्थान के संस्कार सारस्वत को 14 – 21, 21 – 09 व 21 – 13 से शिकस्त दी।  बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन हुए अ

पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मध्यप्रदेश जिम्नास्टिक टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी

Image
  भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश की शुरुआत 30 जनवरी 2023 को भोपाल के टी.टी. स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुई। बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी और कलरिपयट्टू के खिलाड़ियों की मेजबानी ग्वालियर शहर कर रहा है। एम.पी. बैडमिंटन अकादमी में होने वाले बैडमिंटन मैचों के साथ 31 जनवरी से ग्वालियर नगर में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की शुरुआत हो गई है। ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में एक फरवरी से शुरू होने वाले जिम्नास्टिक में देश भर के 200 से अधिक जिम्नास्ट शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम मध्यप्रदेश के 18 जिम्नास्ट, 7 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। म.प्र. की जिम्नास्टिक टीम पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ यूथ गेम्स में शामिल होगी। मध्यप्रदेश महिला जिम्नास्टिक टीम की कोच सुश्री मेघा साहू का कहना है कि बदलते मौसम के बाद भी हमारे खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में सफल रहेंगे। ठंड के मौसम के कारण कुछ खिलाडि़यों को चोट भी आई है। इसके बाद भी हम अपने खिलाडि़यों से तीन से चार पद

सभी के समन्वित प्रयासों से ही प्रगति, विकास और जन-कल्याण के परिणाम आएंगे: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Image
  भोपाल।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर्स-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समन्वित प्रयास से ही प्रगति, विकास और जन-कल्याण के परिणाम आएंगे। यह हमारा और आपका भाग्य है कि हमें ऐसा महत्वपूर्ण दायित्व मिला, जिससे हम जनता की जिन्दगी बदल सकते हैं। हमें बिना एक क्षण गवाये प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए कार्य करना है। हममें से प्रत्येक को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की भावना, तड़प और वेदना के साथ अपनी समस्त ऊर्जा, क्षमता और विचार शीलता के साथ प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान लगभग तीन साल के बाद प्रत्यक्ष रूप से हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन-सत्र को संबोधित कर रहे थे। मंत्रालय में हुई कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, समस्त कमिश्नर और कलेक्टर उपस्थित थे। कान्फ्रेंस में विकास यात्रा, पेसा नियम 2022, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नगरीय क्षेत्रों में अनाधिकृत कॉलोनियों के विकास, जल जीवन मिशन, सीएम राइज स्कूल, शिशु एवं

उच्च शिक्षा की उत्कृष्टता, प्रसार और मूल्यांकन के प्रति सजग हों- राज्यपाल श्री पटेल, स्टेट लेवल एनालिसिस ऑफ एक्रिडेटेड हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के प्रतिवेदन का लोकार्पण

Image
  भोपाल।राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश-प्रदेश की आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित करने, सामाजिक एकता और देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अनुसंधान और शिक्षण के बीच तालमेल कर शिक्षा संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और उद्योगों के बीच साझेदारी को प्रोत्साहित किया जाना समय की आवश्यकता है। श्री पटेल आज पीपुल्स विश्वविद्यालय के सभागार में स्टेट लेवल एनालिसिस ऑफ एक्रिडेटेड हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन प्रतिवेदन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि नागरिकों एवं समाज की प्रगति और उन्नति काफी हद तक शिक्षा के विकास, विशेषकर उच्च शिक्षा पर निर्भर करती है। आवश्यकता अंतर्राष्ट्रीय मानकों और चुनौतियों के अनुसार उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता, ज्ञान और नवाचार के साथ ही शिक्षा की उत्कृष्टता, प्रसार और मूल्यांकन के प्रति सजग होने की है। यह समझना ज़रूरी है कि उच्च शिक्षा प्रणाली के विस्तार के लिए हमें शिक्षण पद्धति में अनिवार्यता सुधार करना होगा, तभी संस्थान की प्रासंगिकता और अस्तित्व बना रह सकेगा। इसलिए ज़रूरी है कि उच्च शिक्षा को इस तरह से डिजाइन किया जाए कि

भारत में 75 रामसर स्‍थल; मैंग्रोव क्षेत्र में 364 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी, भारत नवीकरणीय ऊर्जा के लिए पंसदीदा गंतव्‍य देश; 7 वर्षों में 78.1 अरब अमरीकी डॉलर का निवेश

Image
  दिल्ली (पूजा भट्ट )। केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज 31 जनवरी , 2023   को संसद में  ‘ आर्थिक समीक्षा 2022-23 पेश करते हुए बताया कि भारत विश्‍व के सबसे महत्‍वाकांक्षी स्‍वच्‍छ ऊर्जा वितरण और पारेषण कार्यक्रमों में प्रमुखता से भागीदारी कर रहा है और जलवायु परिवर्तन की समस्‍या से निपटने के लिए अपने कर्तव्‍यों के प्रति वचनबद्ध है। वित्‍त मंत्री ने कहा कि भारत का जलवायु दृष्टिकोण विकास के दृष्टिकोण के साथ गंभीरता से जुड़ा हुआ है। भारत ने गरीबी से छुटाकारा पाने के उपायों और अपने सभी नागरिकों का आधारभूत कल्‍याण सुनिश्चित करने के लिए लक्ष्‍य निर्धारित किए हैं।   भारत की जलवायु कार्रवाई की प्रगति भारत ने अपने विकास लक्ष्‍यों और जलवायु कार्रवाई से संबंधित उद्देश्‍यों को एकीकृत करके सतत् विकास सुनिश्चित करने के लिए महत्‍वपूर्ण प्रगति की है। भारत का वन क्षेत्र भारत का वर्ष 2010 से 2020 के बीच की अवधि में औसत वार्षिक वन क्षेत्र की बढ़ोतरी के संबंध में वैश्विक रूप से तीसरा स्‍थान है। सर्वेक्षण के अनुसार इस वृद्धि का श्रेय मुख्‍य रूप से राष्‍ट्रीय और राज्‍यों

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भोपाल में हुआ शुभारंभ, सबका दिल जीत लो, ऐसा आयोजन करके दिखा दोः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर

Image
 दिल्ली (मनीष नायक )। प्र धानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में खेलों को जिस ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है, उसका एक उदाहरण आज आपके सामने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह पाचंवा एडिशन है। 9 शहरों में 13 दिन तक यह आयोजन चलेगा और इसमें 6 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह कहीं और नहीं मध्य प्रदेश की इस धरती पर होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स पिछली बार जब हरियाणा में हुआ तो 12 रिकॉर्ड टूटे थे जिसमें से 11 रिकॉर्ड लड़कियों ने तोड़े थे। अब मध्य प्रदेश की धरती पर देखते हैं इस बार कितने रिकॉर्ड टूटते हैं। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक ओर रिकॉर्ड खिलाड़ी तोड़ेंगे तो दूसरी ओर मैं मध्य प्रदेश वासियों से आग्रह करता हूं कि आप स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में आएं ताकि अगला कोई आयोजन जैसे नैशनल गेम्स या दूसरे आयोजन करने हो तो लगे कि इसका मौका मध्य प्रदेश को मिले। मध्य प्रदेश वासियों से आग्रह है कि सबका दिल जीत लो, आप ऐसा आयोजन करके दिखा दो। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रवासी भारत

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 का सारांश- 2023-24 के दौरान भारत की जीडीपी विकास दर 6.0 से 6.8 प्रतिशत रहेगी, जो वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर है

Image
  दिल्ली (पूजा भट्ट )। 2023-24 के दौरान भारत की जीडीपी विकास दर 6.0 से 6.8 प्रतिशत रहेगी ,   जो वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर है।   विकास अनुमान का आशावादी पक्ष विभिन्न सकारात्मक तथ्यों पर आधारित है, जैसे निजी खपत में मजबूती जिसमें उत्पादन गतिविधियों को बढ़ावा दिया है ;  पूंजीगत व्यय की उच्च दर (कैपेक्स) ;  सार्वभौमिक टीकरकरण कवरेज, जिसने संपर्क आधारित सेवाओं – रेस्टोरेंट, होटल, शोपिंगमॉल, सिनेमा आदि - के लिए लोगों को सक्षम किया है ;  शहरों के निर्माण स्थलों पर प्रवासी श्रमिकों के लौटने से भवन निर्माण सामग्री के जमा होने में महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई है, कॉरपोरेट जगत के लेखा विवरण पत्रों में मजबूती ;  पूंजी युक्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जो ऋण देने में वृद्धि के लिए तैयार हैं तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उध्यम क्षेत्र के लिए ऋण में बढ़ोत्तरी।     केन्द्रीय वित्त   एवं   कॉरपोरेट   कार्य   मंत्री   श्रीमती   निर्मला   सीतारमण   ने   आज  31  जनवरी , 2023  को   संसद   में  ‘ आर्थिक   समीक्षा  2022-23 ’  पेश   किया, जिसका अनुमान है कि जीडीपी विकास दर वित्त वर्ष  2024  के लि