रक्षा मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का दूसरा काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया

 


दिल्ली (जप कुमार )।रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने 31 मई2022 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के काउंटडाउन कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) श्री बी आनंदरक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष  डॉ. जी सतीश रेड्डीवित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) श्री संजीव मित्तल तथा रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विशेषज्ञों ने तनाव से निपटने में योग की भूमिका के बारे में एक प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुएरक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि योगाभ्यास शरीर और मन के बीच सामंजस्य प्रदान करके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत ने इस पारंपरिक विधा की विरासत को फिर से हासिल किया है।

रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का यह दूसरा काउंटडाउन कार्यक्रम था। इस तरह का पहला कार्यक्रम 19 मई2022 को आयोजित किया गया थाजिसका नेतृत्व रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया था। उन्होंने लोगों से सुखी एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करने का आह्वान किया था।   

Popular posts from this blog

नेताओ की ऐसी की तैसी बोल कर, 2 जूते मारने की दी धमकी,आडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच,पिता को परेशान कर रहा था फरियादी:थाना प्रभारी

फर्जी वेब साईट ने किया राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा

“ मोदी ” और “लाड़ली बहना” से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ,कांग्रेस ने हार स्वीकारी