नरेला विधानसभा में बनेगा एक और फ्लाई ओवर
भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक और फ्लाई ओवर (ग्रेड सेपरेटर) बनने जा रहा है। प्रभात चौराहे पर लगभग 35 करोड़ रूपये की लागत से ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने जिला प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित फ्लाई ओवर के लिए प्रभात चौराहे का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा में प्रभात चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण होगा, जो इस क्षेत्र का छठवाँ फ्लाई ओवर होगा। इसके पूर्व नरेला क्षेत्र में 4 फ्लाई ओवर स्वीकृत हो चुके हैं और चेतक ब्रिज को चौड़ा किया जा चुका है। सुभाष आरओबी पर यातायात शुरू हो चुका है। निशातपुरा आरओबी पर निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा ऐशबाग और द्वारका नगर आरओबी का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। प्रभात चौराहे पर बनने वाले ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। प्रभात चौराहे से रायसेन रोड पर ट्रैफिक का कम होगा दबाव मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रभात चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इससे पूर्व सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी