Posts

Showing posts from February, 2022

क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराकर महिला के खाते से पौने दो लाख रुपये उड़ाये

Image
ग्वालियर।ग्वालियर में आन लाइन ठगों ने शनिवार को स्मृति जैन के खाते से पौने दो लाख रुपये क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराकर उड़ा दिए। फरियादिया ने शिकायत करने के लिए आइसीआइसीआइ बैंक का कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च कर निकाला था।  स्मृति जैन की रिपोर्ट पर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने अज्ञात आनलाइन ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।     शहर के ललितपुर कालोनी शंकर चौक निवासी स्मति पत्नी मनीष जैन ने क्राइम ब्रांच थाने में लिखित शिकायत कर बताया कि उसने शिकायत करने के लिए बैंक का टोल फ्री नंबर गूगल प्लेटफार्म पर सर्च कर पता किया था। इस नंबर पर काल करने के बाद कुछ समय बाद ही उनके मोबाइल नंबर पर एक काल आया। कालर ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर शिकायत का निराकरण करने के लिए एप डाउनलोड कराया। यह एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से पौने दो लाख रुपये निकल गए। पुलिस ठगों को तलाश करने के साथ पैसा वापसी का प्रयास कर रही है।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने महाशिवरात्रि पर्व पर दी नागरिकों को शुभकामनायें शिवालयों के आस-पास चलाया जाए विशेष सफाई अभियान शिवालयों के आस-पास सुरक्षा और यातायात के पुख्ता प्रबंध हो

Image
ग्वालियर / प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जिले के निवासियों को महाशिवरात्रि पर्व पर शुभकामनायें प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा है कि महाशिवरात्रि का पर्व सभी लोग उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। सभी शिवालयों पर साफ-सफाई, यातायात के भी पुख्ता प्रबंध हों, इसके भी निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए हैं।  प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सोमवार को दोपहर 12.30 बजे वायुयान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पधारे। विमानतल पर ही उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और महाशिवरात्रि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशीष तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम आयुक्त श्री कान्याल से कहा है कि शिवरात्रि से पूर्व सभी शिवालयों पर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाकर सफाई करा

कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान 7 मार्च से

Image
ग्वालियर / प्रदेश में शाला त्यागी बालिकाओं को पुन: अपनी शिक्षा नियमित करने के उद्देश्य से महिला-बाल विकास विभाग द्वारा 7 मार्च 2022 से 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। "बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं" के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य 11 से 14 वर्ष की शाला त्यागी बालिकाओं को पहचान कर उनको स्कूलों में पुन: प्रवेश सुनिश्चित कराना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में शुरू किए गए "बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं" अभियान का सम्पूर्ण लक्ष्य बालिका के जन्म का उत्सव मनाना और उनको शिक्षित कर सक्षम बनाना है। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा शाला त्यागी किशोरियों को तीन सौ दिवस तक प्रोटीन, कैलोरी युक्त टेक होम राशन दिए जाने का भी प्रावधान है। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अप्रैल माह में आँगनवाड़ी केन्द्रों का सर्वे कराया जाता है। इसमें 11 से 14 वर्ष की ऐसी किशोरियों की जानकारी एकत्र की जाती है, जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है शाला में एडमिशन नहीं लिया है, एक बार एडमिशन तो लिया है परंतु शाला नहीं जा रही या कुछ समय जाकर शाला जाना बंद कर दिया है। ऐसी हितग्राही बालिकाओं को

समर्पण निधि संग्रह अभियान धन संग्रह नहीं, हमारे संगठन और विचार के लिए समर्पण है : विष्णुदत्त शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री भोपाल नगर और ग्रामीण जिले की बैठक में हुए शामिल

Image
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का समर्पण निधि संग्रह अभियान कोई धन संग्रह का अभियान नहीं है। पार्टी में काम करने वाले हर जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पार्टी के हितचिंतकों का यह भाव रहता है कि उनके योगदान से पार्टी का संचालन हो। इस मनोभाव के साथ अपना समर्पण करते है। समर्पण निधि संग्रह अभियान हमारे संगठन और विचार के लिए समर्पण है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर भोपाल नगर एवं ग्रामीण जिले की बैठक में कही। बैठक को भोपाल के प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह एवं मंत्री श्री विश्वास सारंग ने भी संबोधित किया।  ठाकरे जी की पद्धति को पूरे देश की भाजपा ने स्वीकारा  श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपने जीवन का हर पल और हर क्षण भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने के लिए दिया है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी के कारण कार्यकर्ताओं को जो मान सम्मान मिला है वह ठाकरे जी के परिश्रम के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में हम संगठन कार्य

मोनू यादव की मौत के मामले में परिजने ने किया चक्काजाम

Image
ग्वालियर।ग्वालियर के कंपू थाना इलाके के आमखो चौराहे एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा कर चक्का जाम कर दिया जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और चक्का जाम खुलवाने का प्रयास किया।      दरअसल रविवार को ग्वालियर के जनक गंज थाना इलाके के नई सड़क स्थित शारदा होटल में मोनू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।बताया गया था मोनू यादव अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल में गया था। जहां उसके गले में फंदा लगा मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला समझ कर जांच पड़ताल कर रही थी।ऐसे में कंपू इलाके में रहने वाले मोनू यादव के परिजनों द्वारा मामले में हत्या का केस दर्ज करने और मोनू यादव के साथ होटल में गई महिला मित्र पर कार्रवाई को लेकर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव 1 मार्च को21 लाख दीप होंगे प्रज्वलित,महाशिवरात्रि पर श्री महाकालेश्वर की नगरी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Image
उज्जैन।भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 1 मार्च को 'शिव ज्योति अर्पणम' महोत्सव होगा। इसमें पुण्य-सलिला माँ क्षिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएँगे। इस पावन अवसर पर 21 लाख दीप प्रज्वलित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आहवान पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी। क्षिप्रा नदी के तट पर दोनों ओर 13 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएँगे। इसके अतिरिक्त नगर के देवस्थल महाकाल मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, गढ़ कालिका मंदिर, सिद्धवट मंदिर, हरसिद्धि मंदिर एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए जाएँगे। नगर के नागरिक भी अपने घरों पर 5-5 दीप प्रज्वलित करेंगे। नागरिकों द्वारा उज्जैन नगर निगम के माध्यम से संकल्प पत्र भी भरे गए हैं। मंत्री डॉ. यादव ने बताया कि शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में व्यापक संपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ा गया है। लगभग 17 हजार से

हिट-एंड-रन वाहन दुर्घटना के पीड़ितों के लिये मुआवजे की अधिसूचना जारी

Image
दिल्ली(मनीष नायक)। सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्रालय ने 25 फरवरी, 2022 को एक अधिसूचना जारी करके हिट-एंड-रन वाहन दुर्घटना के पीड़ितों के मुआवजे के लिये एक नई योजना को अधिसूचित किया है। इस योजना के तहत मुआवजे की धनराशि बढ़ाने, यानी गंभीर रूप से घायल होने पर मुआवजे की राशि को 12,500 रुपये से बढ़कर 50 हजार रुपये तथा मृत्यु होने की स्थिति में मुआवजा राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का प्रावधान किया गया है। मुआवजे के आवेदन और पीड़ितों को भुगतान की प्रक्रिया की समय-सीमा तय कर दी गई है। यह योजना, सोलेशियम स्कीम, 1989 (सांत्वना योजना, 1989) की जगह ले लेगी और एक अप्रैल, 2022 से लागू हो जायेगी। मंत्रालय ने मोटर वाहन दुर्घटना निधि की रचना, संचालन और स्रोत के लिये भी 25 फरवरी, 2022 को नियमों का प्रकाशन कर दिया है। इस निधि को हिट-एंड-रन के मामलों में हर्जाना देने, दुर्घटना पीड़ितों का उपचार करने और अन्य कामों के लिये इस्तेमाल किया जायेगा, जैसा केंद्र सरकार तय करेगी।

भारतीय मूल के अनेक वैज्ञानिक विदेशों से स्वदेश वापस आना चाहते हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जाता है जिन्होंने सक्षम माहौल बनाया है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Image
दिल्ली(मनीष नायक)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत आज एक तरह का रिवर्स ब्रेन ड्रेन अर्थात विपरीत दिशा में प्रतिभा पलायन देख रहा है, जिसमें भारतीय मूल के अनेक वैज्ञानिक स्वदेश लौटना चाहते हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जाता है जिन्होंने देश में सक्षम माहौल बनाया है। केंद्रीय मंत्री हरियाणा के फरीदाबाद के रीजनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री ने न्यू गाइडलाइंस फॉर ईज ऑफ डूइंग साइंसः टुवड्र्स लेस गवर्नमेंट, मोर गवर्नेंस और डायरेक्ट्री फॉर रामलिंगास्वामी री-एंट्री फेलोज जारी किए। साथ ही, उन्होंने रामलिंगस्वामी री-एंट्री फेलोशिप कॉन्क्लेव का भी उद्घाटन किया। रामलिंगास्वामी री-एंट्री फेलोशिप जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एक प्रतिष्ठित योजना है, जिसे 2006-07 में विदेश में काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों को वापस लान

अमरूद के निर्यात में जोरदार उछाल; वर्ष 2013 से लेकर अब तक 260% की वृद्धि दर्ज, वर्ष 2013 से लेकर अब तक दही और पनीर (भारतीय कॉटेज चीज) के निर्यात में 200% की वृद्धि

Image
दिल्ली(मनीष नायक)। भारत से अमरूद के निर्यात में वर्ष 2013 से लेकर अब तक 260% की वृद्धि दर्ज की गई है। अमरूद का निर्यात अप्रैल-जनवरी 2013-14 के 0.58 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल- जनवरी 2021-22 में 2.09 मिलियन अमेरिकी डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया। भारत से ताजे फलों के निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। समस्‍त ताजे खाद्य पदार्थों की श्रेणी में सर्वाधिक निर्यात ताजे अंगूर का होता है। वर्ष 2020-21 के दौरान ताजे अंगूर का निर्यात कुल मिलाकर 314 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ। अन्य ताजे फलों का निर्यात 302 मिलियन अमेरिकी डॉलर, ताजे आम का निर्यात 36 मिलियन अमेरिकी डॉलर और अन्य (पान के पत्ते और मेवा) का निर्यात 19 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ। वर्ष 2020-21 के दौरान भारत से ताजे फलों के कुल निर्यात में ताजे अंगूर और अन्य ताजे फलों की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत थी। वर्ष 2020-21 के दौरान भारत से ताजे फलों का निर्यात प्रमुख रूप से बांग्लादेश (126.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर), नीदरलैंड (117.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर), संयुक्त अरब अमीरात (100.68 मिलियन अमेरिकी डॉलर), ब्रिटेन (44.37 मिलियन अमे

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

Image
दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और विज्ञान-प्रेमियों को बधाई। आईये, हम अपने सामूहिक वैज्ञानिक दायित्व को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायें और मानव प्रगति के लिये विज्ञान की शक्ति का उपयोग करें। कल  ‘ मन की बात ’  के दौरान मैंने जो कहा था, वह यह हैः ”

प्रदेशों को लगभग 175.86 करोड़ टीके प्रदान किये गए

Image
    दिल्ली(पूजा भट्ट)।केंद्र सरकार देशभर में कोविड- 19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड- 19  के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण   21  जून   2021  से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है ,  ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में ,  केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से   75  प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी। टीके  की खुराकें (28   फरवरी , 202 2   तक) अब तक हुई आपूर्ति 1,75,86,44,620 शेष  टीके 12,89,25,601   केंद्र सरकार द्वारा अब त

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 177.50 करोड़ से अधिक टीके लगाए

Image
दिल्ली(पूजा भट्ट)। पिछले  24  घंटों   में लगभग 5  लाख  (4 , 9 0 , 321 )   वैक्सीन   की   खुराक   देने   के   साथ   ही   भारत   का   कोविड -19  टीकाकरण   कवरेज   आज   सुबह  7  बजे   तक   अंतिम   रिपोर्ट   के   अनुसार   177 . 50   करोड़   ( 1, 7 7, 50 ,8 6 , 335 )  से अधिक हो गया।   इस   उपलब्धि   को   2,03, 4 9, 590   टीकाकरण   सत्रों   के   जरिये   प्राप्त   किया   गया   है। आज   सुबह 7 बजे   तक   की   अस्थायी   रिपोर्ट   के   अनुसार   कुल   टीकाकरण   का   विवरण   इस   प्रकार   से   है: स्वास्थ्य   कर्मी पहली   खुराक 1,04,01,535 दूसरी   खुराक 99,66,398   प्रीकॉशन खुराक 41,70,997     अग्रिम   पंक्ति   के   कर्मी पहली   खुराक 1,84,09,452 दूसरी   खुराक 1,74,41,370   प्रीकॉशन खुराक 62,17,332    15-18  वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 5,47,94,459   दूसरी   खुराक 2,74,87,370     18-44 वर्ष   आयु   वर्ग पहली   खुराक 55,17,49,258 दूसरी   खुराक 44,38,98,708   45-59 वर्ष   आयु   वर्ग पहली   खुराक 20,22,64,101 दूसरी   खुराक 18,00,84,662       60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली   खुराक 12,64,03,004 दूसरी   खुर