Posts

Showing posts from December, 2021

मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर को सात सूत्रीय ज्ञापन सोंपा

Image
ग्वालियर।ग्वालियर में  मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर को सात सूत्रीय ज्ञापन सोंपा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री विकास जोशी ने ज्ञापन के बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की ।ओर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे कार्यालय/ समस्त संकुल केंद्रों से एवं आहरण सक्षम प्राअधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सारी समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र कराया जा कर आपके संगठन को तत्संबंधी सूचना से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।संगठन को आज शिक्षा अधिकारी विकास जोशी ने काफी समय देकर कर्मचारी हितैषी  समस्त समस्याओं जो कि स्थानीय कार्यालयीन  स्तर की थी जैसे कि लंबित क्रमोन्नति वेतन वृद्धि एरियर भुगतान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई   अंत में जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्रिपाठी के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक / अध्यापक कर्मचारियों के अर्जित अवकाश भुगतान ज्वलंत समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।उन्होंने आश्वस्त किया की यह नीति गत मामला है और  संचालनालय स्तर पर एवं कलेक्टर महोदय के स्तर पर से कार्रवाई की जाना प्रतीक्षित है हमारा कार्यालय तत्संबंधी प्रस्ताव अतिशीघ्र बनाकर

50 लाख लोगों को गांधी ने बेघर किया था - हिंदू महासभा, हिंदू महासभा भवन में चित्र लगाकर डॉ. दत्तात्रेय परचुरे को दी श्रद्धांजलि

Image
ग्वालियर।श्री मोहनदास करमचंद गांधी हत्याकांड के आजीवन कारावासी,ग्वालियर में अखिल भारत हिंदू महासभा एवं हिंदू राष्ट सेना की स्थापना करने वाले, ग्वालियर केसरी , महान देशभक्त डॉक्टर दत्तात्रेय सदाशिव परचुरे जी की 37 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में डॉक्टर दत्तात्रेय सदाशिव परचुरे जी के चित्र का अनावरण एवं सुप्रसिद्ध श्री मदनलाल धरती पकड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता मेंआयोजित की गई। डॉ दत्तात्रेय परचुरे की आरती उतारी।     अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने आज डॉक्टर दत्तात्रेय सदाशिव परचुरे के चित्र के अनावरण एवं श्रद्धांजलि के अवसर पर कहां की श्री मोहनदास करमचंद गांधी जी ने देश का विभाजन स्वीकार किया और उस विभाजन के कारण पाकिस्तान का निर्माण हुआ और भारत के 50 लाख से अधिक लोगों को श्री मोहनदास करमचंद गांधी भारत के विभाजन के कारण बेघर होना पड़ा दस लाखों लोगों की जान गई, कत्लेआम हुआ बलात्कार हुए कड़कड़ाती सर्दी में वीरान मस्जिदो में रह रहे हिंदुओं को निकाला गया जिसका प्

दिलीप सूर्यवंशी के घर, ऑफिस पर सीबीआई का छापा

Image
 भोपाल(अभिषेक शर्मा)।मध्य प्रदेश के जाने-माने बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी (Dilip Buildcon के मालिक) के घर, ऑफिस पर 31 दिसंबर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छापा मारा। दक्षिण भारत में भी इनकी कंपनी काम कर रही है। यहां कुछ संदिग्ध गतिविधियों की बात सामने आई थी, इसको लेकर जांच एजेंसी ने छापेमार कार्रवाई की। रात में करीब 2 से 3 बजे की बीच ये कार्रवाई की गई। दिलीप बिल्डकॉन की अडानी में हिस्सेदारी   इसमें दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL) की हिस्सेदारी देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल गौतम अडानी (Gautam Adani) के साथ होने की बात थी। इस हिस्सेदारी के लिए अडानी ग्रुप की टेक्नीकल और फाइनेंशिएल टीम ने भोपाल में डेरा डाला था। सूत्रों ने जानकारी दी थी कि अडानी ग्रुप, दिलीप बिल्डकॉन के 37 से 45% शेयर खरीदकर हिस्सेदारी की डील फाइनल करेगा।

2021 में प्रसार भारती - डिजिटल/टीवी के दर्शकों की संख्या के बारे में प्रमुख तथ्य

Image
दिल्ली(जप कुमार)।वर्ष 2021 समाप्त होने वाला है, ऐसे में आइए एक नज़र डालते हैं कि प्रसार भारती ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के अपने दो नेटवर्क के माध्यम से दर्शकों की पसंद के कंटेंट पेश करते हुए देश के कोने-कोने में लोगों से कैसे संपर्क स्थापित किया, कैसे लोगों को आवश्यक जानकारी दी और कैसे उनका मनोरंजन किया तथा कैसे दर्शकों व श्रोताओं को वहाँ की क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों में कार्यक्रम पेश किये। 2021 में, दूरदर्शन की लोकप्रियता ने नई ऊंचाइयों को छूआ, क्योंकि देश भर में डीडी चैनलों के दर्शकों की संख्या साथ मिलकर 6 बिलियन से अधिक हो गयी। ये चैनल 2021 में 680 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंचे। 190+ देशों में फैले दर्शकों के साथ, दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के 185 से अधिक यूट्यूब चैनलों को 2021 में एक बिलियन से अधिक बार देखा गया। 2021 की पूरी अवधि के लिए उनको 'देखने का समय' 94 मिलियन घंटे के एक शानदार आंकड़े के बराबर है। दुनिया भर में 190 से अधिक देशों और 790 शहरों में बढ़ती लोकप्रियता इस बात से स्पष्ट है कि 2021 में प्रसार भारती के ऐप न्यूज़ऑनएयर के श्रोताओं की संख्या 214 मिलिय

कार्बन प्रचुरता वाले तारे अपने से कम द्रव्यमान वाले तारों से भारी तत्व चुराते हैं

Image
 दिल्ली(पूजा भट्ट)। वैज्ञानिक लंबे समय से इस विषय को लेकर उत्सुक रहे हैं कि कार्बन की प्रचुरता वाले सितारों पर लोहे की तुलना में भारी तत्वों की उपलब्धता की बहुत अधिक संभावना है। भारतीय खगोलविदों के एक नए शोध में इस बात का पता चल है कि तारे अपने से कम द्रव्यमान वाले तारों यानि अपने से छोटे तारों की सतह के कई महत्वपूर्ण और भारी तत्वों को आकर्षित कर अपने में मिला लेते हैं।  यह सत्य है कि ब्रह्मांड में कई रासायनिक तत्वों और उनके समस्थानिकों की उत्पत्ति और विकास को समझने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, परंतु ब्रह्मांड में भारी तत्वों, यानी लोहे से भारी तत्वों की उत्पत्ति और विकास को स्पष्ट रूप से अभी समझा नहीं जा सका है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संस्थान भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बेंगलुरु के खगोलविदों के एक समूह ने, जिसका नेतृत्व प्रोफेसर अरुणा गोस्वामी ने किया और इस दल में उनके डॉक्टरेट छात्रों मीनाक्षी पी और शेजीलम्मल जे भी शामिल थीं, कई कार्बन एन्हांस्ड मेटल-पुअर (सीईएमपी) सितारों की सतह की रासायनिक संरचना का विश्लेषण किया और इस पहेली को सुलझ

झारखंड में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 9,544 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजनाएं स्वीकृत की गईं

Image
दिल्ली(पूजा भट्ट)।  झारखंड   के   लिए   जल   जीवन   मिशन   के   अंतर्गत 9,544 करोड़   रुपए   की 315 जलापूर्ति   योजनाएं   स्वीकृत   की   गईं   हैं।   इन   योजनाओं   से   राज्य   के 4,424 गांवों   में   लगभग 8 लाख   ग्रामीण   घरों   में   नल   से   जल   की   आपूर्ति   की   जाएगी। 15 अगस्त 2019 को, जल   जीवन   मिशन   के   शुभारंभ   के   समय, झारखंड   में   केवल 3.45 लाख (5.83 प्रतिशत) ग्रामीण   घरों   में   नल   के   पानी   की   आपूर्ति   थी। 28 महीनों   में, कोविड-19 महामारी   और   लॉकडाउन   की   बाधाओं   के   बावजूद, राज्य   ने 6.73 लाख (11.38 प्रतिशत) घरों   में   नल   के   पानी   का   कनेक्शन   प्रदान   किया   है।   अभी   तक   राज्य   के 59.23 लाख   ग्रामीण   परिवारों   में   से 10.18 लाख (17.20 प्रतिशत) परिवारों   को   उनके   घरों   में   नल   का   पानी   मिल   रहा   है। जल   जीवन   मिशन (जेजेएम) के   अंतर्गत   ग्रामीण   घरों   में   नल   के   पानी   की   आपूर्ति   का   प्रावधान   करने   के   लिए   की   जाने   वाली   योजनाओं   पर   विचार   और   अनुमोदन   के   लिए   राज्य   स्तरीय