56 उल्लंघनकर्ताओं को अस्थाई जेल भेजा गया, मास्क नही पहनने वाले 215 लोगो पर 43 000 रु का जुर्माना लगाया 04 व्यक्तियों पर धारा 188 की कार्यवाही

उज्जैन। उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण तथा आसपास के जिलों में कोरोना के फैलाव के मद्देनजर उज्जैन जिले  में मास्क   पहनकर निकलना अनिवार्य  किया गया है।   आज 30  मार्च को मास्क  नहीं पहनने वाले  215   उल्लंघन कर्ताओ  पर  43  हजार  रु  जुर्माना  किया गया  तथा 56   व्यक्तियों को अस्थाई जेल भेजा गया ।   04   लोगो पर धारा 188 की कार्यवाही की गई ।  अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा  उक्त  जानकारी दी गई।