कियोस्क आँचलक ने आदिवासी महिलाओं के पैसों में कई गड़बड़ी, मामला दर्ज

शिवपुरी।कियोस्क संचालक ने आदिवासियों के खाते से पैसे निकाले।जानकारी के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
    जिले के रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम अकाझिरी स्थित एक कियोस्क सेंटर पर ग्राम करौंदी की आदिवासी महिलाओं के खातों से हेराफेरी कर हजारो रु निकल लिए। आदिवासी महिलाओं के खाते 3 से 4 माह के सब्जी भाजी के पैसे एक साथ इस महीने आये थे।पीड़ित महिलाये पैसे निकालने गयी तो संचालक ने अनपढ़ महिलाओ से अंगूठे लगवाकर कम पैसे इन्हें थमा दिए। कुछ दिन बाद महिलाओ उनके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। महिलाओं ने थाने जाकर अपनी बात रखी।पुलिस ने मामले
की प्रारम्भिक जांच में आरोप सही पाए ऐसे में  पुलिस ने कियोस्क संचालक रविन्द्र सिंह यादव के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Popular posts from this blog

नेताओ की ऐसी की तैसी बोल कर, 2 जूते मारने की दी धमकी,आडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच,पिता को परेशान कर रहा था फरियादी:थाना प्रभारी

फर्जी वेब साईट ने किया राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा

“ मोदी ” और “लाड़ली बहना” से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ,कांग्रेस ने हार स्वीकारी