नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का 30 को प्रदेश कार्यालय में स्वागत समारोह,ओर भी कार्यक्रम होंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत समारोह 30 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगा।


    समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्रीगण श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री थावरचंद गहलोत, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्री प्रह्लाद पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई द्वारा 30 सितंबर को शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पं दीनदयाल परिसर में पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारीगण राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य का प्रदेश भाजपा इकाई द्वारा स्वागत किया जाएगा।
 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रीगण, पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के पिताजी की स्मृति में 30 को मानस भवन में शोक बैठक-


 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के पिताजी स्व. अमरसिंह जी के निधन पर 30 सितंबर को भोपाल के मानस भवन में दोपहर 12 से 2 तक शोक बैठक आयोजित होगी। 
 गत दिनों प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के पिताजी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वें पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे।
 अजा मोर्चा की आवश्यक बैठक 29 को भोपाल में-
 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने बताया कि मोर्चा की आवश्यक बैठक 30 सितंबर को शाम 6 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की गयी है। 
 बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य एवं प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक, मोर्चा अध्यक्ष श्री सूरज कैरो सहित सांसद, विधायक, मोर्चा पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


Popular posts from this blog

नेताओ की ऐसी की तैसी बोल कर, 2 जूते मारने की दी धमकी,आडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच,पिता को परेशान कर रहा था फरियादी:थाना प्रभारी

फर्जी वेब साईट ने किया राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा

“ मोदी ” और “लाड़ली बहना” से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ,कांग्रेस ने हार स्वीकारी