प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को पहली बार लोगों ने नकारा, केवल 8.4k लाइक और 107 k अन लाइक मिले

 


नई दिल्ली।भारतीय राजनीति में नरेंद्र मोदी के समान लोकप्रिय प्रधानमंत्री अब तक देखने में नहीं आया है। इस बात पर उनके विरोधी भी स्वीकार करते हैं। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में वे दुनिया के टॉप 5 शख्सियतों में से हैं। लेकिन इस रविवार को प्रसारित उनका कार्यक्रम मन की बात यूट्यूब पर पसंद नहीं किया गया। रविवार को यूट्यूब पर भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक चैनल पर पोस्ट किया गया उनका मन की बात कार्यक्रम केवल 8.4 k लोगों ने लाइक किया इसके उलट उसे नापसंद करने वालों की संख्या 107k थी। अब तक इसे 373k बार देखा गया है। 


सोशल मीडिया की दुनिया में इसे मोदी के लिए बड़ा झटका ही माना जाएगा। अभी कुछ दिन पहले ही महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 के ट्रेलर ने रिजेक्शन का नया रिकॉर्ड कायम किया था। लेकिन इस रिजेक्शन पर भी उतना आश्चर्य नहीं हुआ था जितना कि नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रिजेक्ट किए जाने से हो रहा है। आज यह थी मोदी के मन की बात रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन के दौरान उमंग और उत्साह की बात की साथ ही उन्होंने थारू समाज का उदाहरण देकर पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी देश के सामने रखा।


Popular posts from this blog

नेताओ की ऐसी की तैसी बोल कर, 2 जूते मारने की दी धमकी,आडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच,पिता को परेशान कर रहा था फरियादी:थाना प्रभारी

फर्जी वेब साईट ने किया राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा

“ मोदी ” और “लाड़ली बहना” से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ,कांग्रेस ने हार स्वीकारी