बर्खास्त आईएएस अरविन्द जोशी व टीनू जोशी की 100 से अधिक बेनामी सम्पत्तियों को कुर्क करने के आदेश को कन्फर्म

 


भोपाल। मप्र के बर्खास्त आईएएस अरविन्द जोशी व टीनू जोशी की 100 से अधिक बेनामी सम्पत्तियों को कुर्क करने के आदेश को कन्फर्म कर दिया है। इस आदेश के खिलाफ जोशी दम्पत्ति ने कोर्ट में चार याचिकाएं लगाई थीं। वे सभी निरस्त हो गई थीं। लगभग 50 करोड़ की 200 एकड भूमि, आवासीय भूखंड, फ्लैट आदि को अब आयकर विभाग राजसात कर नीलाम करने की कार्रवाई करेगा। इसमें फेथ क्रिकेट अकादमी की काफी जमीन शामिल है, जिसे जोशी परिवार से अनुबंध के आधार पर अकादमी ने ली थी। इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ आंकी गई है।


बेनामी सम्पत्ति के मामले में यह सेन्ट्रल इंडिया की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जोशी दम्पत्ति ने यह सम्पत्तियां अवैध कमाई से माता पिता, एनआरआई बहनों और नौकरों के परिजनों के नाम खरीदी थीं।


Popular posts from this blog

नेताओ की ऐसी की तैसी बोल कर, 2 जूते मारने की दी धमकी,आडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन अटैच,पिता को परेशान कर रहा था फरियादी:थाना प्रभारी

फर्जी वेब साईट ने किया राष्ट्रीय सिंचाई और जल संसाधन बोर्ड के तहत प्रशासन अधिकारी, सींचपाल और सींचपाल पर्यवेक्षक के पदों के लिए भर्ती करने का दावा

“ मोदी ” और “लाड़ली बहना” से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ,कांग्रेस ने हार स्वीकारी